Latest News

अब नए दफ्तर में रक्षा मंत्रालय: सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर पीएम ने विपक्ष को घेरा, कहा- सच सामने आते ही हो गए चुप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने रक्षा मंत्रालय के दो नए कार्यालयों का उद्घाटन किया। ये रक्षा कार्यालय परिसर दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू में हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत (सीडीएस) और सशस्त्र बलों के प्रमुख शामिल रहे।      
Published On: Sep, 17 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने रक्षा मंत्रालय के दो नए कार्यालयों का उद्घाटन किया। ये रक्षा कार्यालय परिसर दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू में हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत (सीडीएस) और सशस्त्र बलों के प्रमुख शामिल रहे।
 
इस मौके पर पीएम मोदी ने अधिकारियों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में आज हम देश की राजधानी को नए भारत की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुसार विकसित करने की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं। नया डिफेंस ऑफिस कॉम्प्लेक्स हमारी सेनाओं के काम काज को अधिक सुविधाजनक, अधिक प्रभावी बनाने के प्रयासों को और सशक्त करने वाला है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि आज जब भारत की सैन्य ताकत को हम हर लिहाज से आधुनिक बनाने में जुटे हैं, आधुनिक हथियार से लेस करने में जुटे हैं, सेना की जरूरत की खरीद तेज हो रही है, तब देश की रक्षा से जुड़ा कामकाज दशकों पुराने तरीके से हो, ये कैसे संभव हो सकता है?
 
पीएम मोदी ने सेंट्रल विस्टा के आलोचकों पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि जो लोग सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के पीछे डंडा लेकर पड़े थे, वे इन प्रोजेक्ट पर बिल्कुल चुप रहते थे, जबकि ये भी सेंट्रल विस्टा का ही हिस्सा है। पीएम ने कहा कि 7,000 से अधिक सेना के अफसर  यहां काम करते हैं और अब उनके लिए नई व्यवस्था बनाई गई है।
 
राजधानी में आधुनिक डिफेंस एन्क्लेव के निर्माण की तरफ ये बड़ा कदम: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि अब केजी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यु में बने ये आधुनिक ऑफिस, राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े हर काम को प्रभावी रूप से चलाने में बहुत मदद करेंगे। राजधानी में आधुनिक डिफेंस एन्क्लेव के निर्माण की तरफ ये बड़ा कदम है।
 
भारत की राजधानी ऐसी होनी चाहिए, जिसके केंद्र में लोक हो: पीएम
जब हम राजधानी की बात करते हैं तो वो सिर्फ एक शहर नहीं होता। किसी भी देश की राजधानी उस देश की सोच, संकल्प, सामर्थ्य और संस्कृति का प्रतीक होती है। भारत तो लोकतंत्र की जननी है। इसलिए भारत की राजधानी ऐसी होनी चाहिए, जिसके केंद्र में लोक हो, जनता हो।
 
राजधानी की आकांक्षाओं के अनुरूप हो रहा काम: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि राजधानी की आकांक्षाओं के अनुरूप दिल्ली में नए निर्माण पर बीते वर्षों में बहुत जोर दिया गया है। जनप्रतिनिधियों के आवास हों, अंबेडकर की स्मृतियों को सहेजने के प्रयास हों, अनेक नए भवन हों, इन पर लगातार काम किया है।
 
सिर्फ 12 महीने में पूरा किया गया प्रोजेक्ट
पीएम मोदी ने कहा कि डिफेंस ऑफिस कॉम्प्लेक्स का जो काम 24 महीने में पूरा होना था वो सिर्फ 12 महीने में पूरा किया गया है। वो भी तब जब कोरोना से बनी परिस्थितियों में लेबर से लेकर तमाम दूसरी चुनौतियां सामने थीं। कोरोना काल में सैकड़ों श्रमिकों को इस प्रोजेक्ट में रोजगार मिला है।
 
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के पहले चरण के तहत बनाई गईं दोनों दफ्तर की इमारतें 
बता दें कि दोनों दफ्तर की इमारतें सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के पहले चरण के तहत तैयार हुई हैं। इससे पहले रक्षा मंत्रालय का मुख्य दफ्तर साउथ ब्लॉक के पास था, जबकि बाकी दफ्तर इधर-उधर थे। लेकिन इन्हें अब इन दो इमारतों में समाहित कर दिया जाएगा। दोनों  ही इमारतें अब बनकर पूरी तरह तैयार हैं। अगले कुछ महीनों में कर्मचारी इनमें शिफ्ट हो जाएंगे।
 
पिछली इमारतें जर्जर अवस्था में थीं: राजनाथ सिंह
इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछली इमारतें जर्जर अवस्था में थीं। हमारे अधिकारियों को काम करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जगह का  सही उपयोग नहीं हो पा रहा था, यही कारण है कि इस परिसर को लाया गया है। अब 7,000 से अधिक श्रमिकों को इसमें समायोजित किया जा सकता है।  ये परिसर 21वीं सदी की ज़रूरतों के हिसाब से बने हैं और यहां हर तरह की सुविधाएं भी हैं।
 
Central Vista in News
New Parliament building to be ready by January-end, say govt sources

Jan,18-2023

PM Narendra Modi inaugurates Kartavya Path

Sep,12-2022

New Parliament building’s physical progress at 44%

Aug,17-2022

PM Modi unveils 9,500 kg bronze National Emblem cast on new Parliament building | Visuals

Jul,12-2022

Delhi’s Central Vista Avenue gets a new look in time for Republic Day

Jan,24-2022

Central Vista project of national importance: Centre

Dec,03-2021

PM's Instruction: A Digital Archive To Remember Parliament Project Workers

Sep,28-2021

Modi inspects work on new Parliament building

Sep,28-2021

600 more workers to be deployed at Central Vista Avenue to speed up project

Sep,22-2021

देश को मिले दो नए रक्षा भवन, पीएम मोदी ने बताए डिफेंस कॉम्प्लेक्स के ये फायदे

Sep,16-2021

PM inaugurates defence office complexes at Delhi's KG Marg, Africa Avenue

Sep,16-2021

PM Narendra Modi inaugurates Defence Offices Complexes in Delhi; launches Central Vista website

Sep,16-2021

SC refuses to review its order on clearing Central Vista project

Sep,04-2021

Opinion: Central Vista Project is Needed for a Bigger Parliament in the Future

Sep,03-2021

A vista for the future: Central Vista spending isn't hurting other priorities. And iconic buildings won't be demolished

Aug,24-2021

Central Vista project: Republic Day parade next year to be held on refurbished Rajpath

Aug,24-2021

Central Vista Redevelopment: Early glimpses into govt's refurbishment plan

Aug,19-2021

Central Vista project: Republic Day parade next year to be held on refurbished Rajpath

Aug,19-2021

Central Vista project of national importance, work to continue: HC

Aug,18-2021

Central Vista project will increase green cover, 1,753 new trees to be transplanted

Aug,16-2021

Central Delhi roads will need to expand due to Central Vista project: Report

Aug,16-2021

A fact check for Anish Kapoor and other Central Vista project critics

Aug,16-2021

Viewing Central Vista project the right way.

Aug,16-2021

"Central Vista Project Would Generate Employment": Union Minister

Aug,16-2021

Centre busts myths around Central Vista, says 'claims mischievously exaggerated

Aug,16-2021

Central Vista project of national importance, work to continue: HC

Aug,16-2021

Load More